फीफा वर्ल्ड कप : दूसरा दिन

अमेरिका का जलवा, कनाडा का सूखा खत्म

13 जून: फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे मैच दिवस पर सह-मेजबान देशों ने अपने प्रशंसकों को जश्न मनाने का भरपूर मौका दिया। लॉस एंजिल्स में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की, जबकि टोरंटो में कनाडा ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बोस्निया एवं हर्जेगोविना से 1-1 की बराबरी कर विश्व कप फाइनल चरण में अंक हासिल करने का लंबा इंतजार समाप्त कर दिया। इससे पहले दोनों सह मेजबान देशों में औपचारिक उद्घाटन समारोह हुआ, जिसमें रंगारंग पप्रस्तुति ही। नूरा फातेही ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

1-कनाडा और बोस्निया एंड हर्जेगोविना 1-1 से ड्रॉ छूटे

गोल : कनाडा – साइल लारिन (78वां मिनट) ; बोस्निया एवं हर्जेगोविना – जोवो लुकिच (21वां मिनट)

टोरंटो स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी मुकाबले में सह-मेजबान कनाडा ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बोस्निया एवं हर्जेगोविना से 1-1 की बराबरी कर विश्व कप इतिहास का अपना पहला अंक हासिल कर लिया। मैच से पहले कनाडा के कोच जेसी मार्श ने बोस्निया की हवाई हमलों की क्षमता को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया था और वही उनकी टीम के लिए परेशानी का कारण भी बनी। 21वें मिनट में सियाद कोलासिनाच ने कॉर्नर पर गेंद को आगे बढ़ाया और जोवो लुकिच ने हेडर के जरिए गेंद को गोल में पहुंचाकर बोस्निया को बढ़त दिला दी।


गोल खाने के बाद कनाडा ने लगातार आक्रमण किए। जोनाथन डेविड, टानी ओलुवासेयी और रिची लारिया ने कई मौके बनाए, लेकिन निकोला वासिल्ज और बोस्नियाई रक्षा पंक्ति ने उन्हें सफलता नहीं मिलने दी। दूसरे हाफ में कनाडा ने खेल पर पूरा नियंत्रण बना लिया। 76वें मिनट में मैदान पर उतरे साइल लारिन ने केवल दो मिनट बाद प्रोमिस डेविड के पास पर शानदार गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। अतिरिक्त समय में लारिन जीत दिलाने के करीब भी पहुंचे, लेकिन तारिक मुहरेमोविच ने उन्हें रोक दिया। इसके बावजूद यह गोल कनाडा को विश्व कप फाइनल चरण में पहला अंक दिलाने के लिए पर्याप्त साबित हुआ।

मुख्य बातें :
कनाडा ने विश्व कप फाइनल चरण में लगातार छह हार का सिलसिला समाप्त किया।
साइल लारिन ने मैदान पर आने के दो मिनट के भीतर बराबरी का गोल किया।
इस्माइल कोने को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
कनाडा ने विश्व कप इतिहास का पहला अंक हासिल किया।

किसने क्या कहा :
साइल लारिन (कनाडा फॉरवर्ड) : “यह मेरे लिए विशेष क्षण था। मैं टीम की मदद के लिए तैयार था। मुझे विश्वास था कि गोल आएंगे। जब कनाडा को मेरी जरूरत होती है, मैं गोल करता हूं। हमें अब पूरी एकाग्रता के साथ आगे बढ़ना होगा।”
जेसी मार्श (कनाडा कोच) : “हमें महसूस हो रहा था कि हमने उन्हें दबाव में ले लिया है। पहले हाफ से मैं निराश था, लेकिन दूसरे हाफ में टीम का रवैया पूरी तरह बदल गया। हमें आज से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा।”
सर्जेई बार्बारेज़ (बोस्निया एवं हर्जेगोविना कोच) : “यह सबसे वास्तविक परिणाम था। हमारे पास 2-0 करने का मौका था, लेकिन हम दो बार गोल खाने के करीब भी पहुंचे। कुल मिलाकर हम कुछ ज्यादा ही निष्क्रिय रहे।”

2-अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से मात दी

गोल : अमेरिका – डेमियन बोबाडिला (7वां मिनट, आत्मघाती गोल), फोलारिन बालोगुन (31वां, 45+5वां मिनट), जियो रेयना (90+8वां मिनट) ; पराग्वे – मौरिसियो (73वां मिनट)

लॉस एंजिल्स स्टेडियम में ग्रुप-डी मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से हराकर अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में केटी पेरी की प्रस्तुति के बाद अमेरिकी टीम ने भी मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआती मिनटों में एंटोनियो सनाब्रिया ने अमेरिका को परेशान किया, लेकिन इसके बाद मुकाबला पूरी तरह मेजबान टीम के नियंत्रण में रहा।
सातवें मिनट में क्रिश्चियन पुलिसिक की बेहतरीन मूव के बाद डेमियन बोबाडिला से आत्मघाती गोल हो गया और अमेरिका को बढ़त मिल गई। इसके बाद फोलारिन बालोगुन ने अपना जलवा दिखाया। उन्होंने 31वें मिनट में पुलिसिक के पास पर पहला गोल किया और फिर पहले हाफ के अतिरिक्त समय में मलिक टिलमैन की थ्रू बॉल पर शानदार दूसरा गोल दागकर अमेरिका को 3-0 से आगे कर दिया।
दूसरे हाफ में पराग्वे ने वापसी की कोशिश की और 73वें मिनट में मौरिसियो ने जूलियो एन्सिसो के पास पर गोल कर अंतर कम किया। हालांकि अमेरिका ने दबाव बनाए रखा। अंतिम क्षणों में जियो रेयना ने लंबी दूरी से शानदार गोल कर 4-1 की जीत सुनिश्चित कर दी। इस जीत के साथ अमेरिका ने अपने अगले मुकाबले से पहले मजबूत संदेश दे दिया है।

मुख्य बातें :
फोलारिन बालोगुन ने दो गोल दागे और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।
अमेरिका ने विश्व कप में अपने सबसे प्रभावशाली प्रदर्शनों में से एक पेश किया।
बालोगुन मेजबान देश के उद्घाटन मैच में दो गोल करने वाले विश्व कप इतिहास के चौथे खिलाड़ी बने।
अमेरिका का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।

किसने क्या कहा :
रिकार्डो पेपी (अमेरिका फॉरवर्ड) : “यह जीत हमें बेहतरीन स्थिति में पहुंचाती है। इससे हमारी टीम की आपसी समझ और तालमेल का पता चलता है। घरेलू मैदान पर विश्व कप की शुरुआत का माहौल शानदार था।”
टिम रीम (अमेरिका कप्तान) : “टीम की अगुआई करना सम्मान की बात है। हमने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। तीन अंक लेकर और इस तरह की प्रदर्शन के साथ शुरुआत करना बिल्कुल वैसा ही है जैसा हम चाहते थे। यह रात कई मायनों में यादगार रही।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *